भवानीपुर थानांतर्गत हत्याकांड का सफल उद्भेदन, 03 अभियुक्त गिरफ्तार
संवाददाता शुभम कुमार नवगछिया बिहार
दिनांक 13.07.2026 को भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गनौल में एक व्यक्ति का शव बांस की झाड़ी में फंदे से लटके होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही भवानीपुर थाना पुलिस द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा उसे सुरक्षित रखते हुए एफ०एस०एल० टीम को बुलाकर वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए गए। मृतक के परिजन के फर्दबयान के आधार पर भवानीपुर थाना कांड संख्या-173/26, दर्ज किया गया।घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक, नवगछिया द्वारा स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण कर अनुसंधान के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. कांड के त्वरित एवं सफल उद्भेदन हेतु उनके निर्देशानुसार तत्काल विशेष अनुसंधान दल का गठन किया गया। गठित एस०आई०टी० द्वारा तकनीकी एवं मानवीय आसूचना, वैज्ञानिक साक्ष्यों एवं अन्य उपलब्ध तथ्यों के आधार पर अनुसंधान के क्रम में घटना में संलिप्त 1. नितीश कुमार उर्फ बिल्ला यादव 2. राधेश्याम कुमार 3. लक्ष्मी देवी अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभ्युक्त ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। अभियुक्त नितीश कुमार उर्फ बिल्ला यादव ने बताया कि उसका मृतक की पत्नी लक्ष्मी देवी के साथ प्रेम संबंध था। इसी संबंध के कारण उसने अपने सहयोगी राधेश्याम कुमार एवं लक्ष्मी देवी के साथ मिलकर आपसी षड्यंत्र रचकर मृतक की हत्या कर दी तथा घटना को आत्महत्या का रूप देने एवं साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से मृतक के शव को बांस की झाड़ी में फंदे से लटका दिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1. नितीश कुमार उर्फ बिल्ला यादव, पिता सुरेन्द्र यादव, सा०-गनौल, थाना-भवानीपुर, जिला-भागलपुर। 2. राधेश्याम कुमार, पिता-विमल किशोर यादव, सा०-गनौल, थाना-भवानीपुर, जिला-भागलपुर।
3. लक्ष्मी देवी, पति-कृष्णा कुमार, सा०-गनौल, थाना-भवानीपुर, जिला-भागलपुर।
