पिकअप की टक्कर से 10 वर्षीय बच्चे की मौत
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
भागलपुर फोरलेन पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार 10 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए हादसा फोरलेन पर हुआ, जहां मोटरसाइकिल से जा रहे पिता-पुत्र को एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी मृतक बच्चा भतौरिया निवासी बताया जा रहा है हादसे में बच्चे के पिता भूदेव मंडल भी गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय लोगों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल सवार पिता-पुत्र सड़क पर गिर पड़े और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल पिता-पुत्र को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन 10 वर्षीय बच्चे ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया वहीं, गंभीर रूप से घायल भूदेव मंडल को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल, मायागंज में भर्ती कराया गया है,जहां उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी पुलिस ने दुर्घटना में शामिल पिकअप वाहन और उसके चालक के संबंध में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है हादसे के बाद मृतक बच्चे के परिवार में कोहराम मच गया है परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।फोरलेन पर लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और यातायात नियमों के सख्ती से पालन की मांग की है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है
