सैंडिस कंपाउंड खेल मैदान में एक्सपो मेला आयोजन के बाद मैदान में बिखरे शीशे के टुकड़े- शराब बोतल टुकड़े,कचरा एवं मैदान में फर्नीचर के बिक्री पर युवा एकता सामाजिक संगठन ने जताया आक्रोश ।
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।
युवा एकता सामाजिक संगठन के अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय दिनांक 17 जुलाई 2026 शुक्रवार को संध्या 5:00 बजे सैंडिस कंपाउंड के मैदान में एक्सपो मेला आयोजन के बाद आयोजको एवं सैंडिस कंपाउंड स्मार्ट सिटी प्रशासन के बीच लापरवाही के कारण मैदान में बुरी तरह से बिखरे पड़े शीशे के टुकड़े शराब बोतल टुकड़े मैदान में फैले कचरे, गंदगी होने से वहां सुबह टहलने वाले लोगों और बच्चों में शीशे से चोट लगने की खतरा बना हुआ है,साथ ही सैंडिस कंपाउंड के परेड मैदान में मुख्य गेट के सामने खुले मैदान में बिक रहे फर्नीचर के सामानों का सामाजिक संगठन के लोगों एवं सुबह शाम डालने वाले लोगों ने आक्रोश जताया।
संगठन के अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय ने मैदान में बिखरे पड़े शराब की बोतल टुकड़े पर आक्रोश जताते हुए कहा कि नगर निगम प्रशासन सैंडिस कंपाउंड स्मार्ट सिटी प्रशासन के घोर लापरवाही का शिकार कही मैदान में टहलने वाले आम जनता, युवा, खिलाड़ी एवं बच्चे न बन जाए। दिन बच्चों में शीशे के टुकड़े गडने का खतरा बना हुआ है। मालूम हो कि सैंडिस कंपाउंड में सुबह-शाम हजारों लोग स्वास्थ्य सुविधा लाभ के लिए टहलने आते हैं। बच्चे खेल खिलाड़ी एवं अन्य लोग अपने स्वास्थ्य लाभ हेतु मैदान में विभिन्न प्रकार के खेल खेलते हैं तथा आम जनता नंगे पैर खुले मैदान में टहलती है। ।शीशे के टुकड़े और खुले मैदान में फर्नीचर को लेकर लोगों ने आक्रोश जताया। संगठन में नगर निगम प्रशासन, सैंडिस कंपाउंड स्मार्ट सिटी प्रशासन से मांग किया है कि मैदान की साफ सफाई बिखरे पड़े शीशे के टुकड़े खूंटी कटी मैदान में पहले कचरा गंदे कपड़े को यथाशीघ्र हटाई जाए तथा बिना परमिशन बिक रहे फर्नीचर को बंद कराया जाए। ताकि बच्चे खुले मैदान में आसानी से खेल सके एवं सुबह शाम टहलने वाले लोगों को किसी भी प्रकार का परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े आक्रोश जताने वालों में संगठन के महामंत्री विजेंद्र यादव,अशोक पाठक, नित्यानंद राय,गोविंद सिंह, रमाकांत दुबे रामेश्वर मिश्रा धीरेंद्र सिंह,अभिषेक यादव, मोहन शर्मा आदि दर्जनों कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया।
ओम प्रकाश उपाध्याय
अध्यक्ष
युवा एकता सामाजिक संगठन भागलपुर
