विक्रमशिला सेतु पर 7 जून से पुनः शुरू होगा वाहनों का परिचालन

विक्रमशिला सेतु पर 7 जून से पुनः शुरू होगा वाहनों का परिचालन

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।

ऐंकर —भागलपुर जिला पदाधिकारी डॉ0 नवल किशोर चौधरी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार यादव की उपस्थिति में भागलपुर के समीक्षा भवन में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई।
विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत एवं तकनीकी परीक्षण कार्य पूर्ण होने के उपरांत आगामी 07 जून, से सेतु पर पुनः वाहनों का परिचालन प्रारंभ किया जाएगा।जिलाधिकारी ने बताया कि सेतु की संरचनात्मक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न स्तरों पर सफल ट्रायल किए जा चुके हैं। आगामी 06 जून की संध्या को चिकित्सकों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में एक अंतिम परीक्षण किया जाएगा। इसके उपरांत 07 जून को प्रातः लगभग 11:00 बजे से सेतु पर यातायात का संचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा।उन्होंने बताया कि प्रारंभिक चरण में सेतु की एक लेन (लगभग 5 मीटर चौड़ी) को यातायात हेतु खोला जाएगा। इस मार्ग से केवल छोटे एवं मध्यम श्रेणी के वाहन, जिनकी भार वहन क्षमता अधिकतम 10 टन होगी, परिचालित किए जाएंगे। आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रैकर, मैजिक, छोटे यात्री वाहन तथा पिकअप वैन जैसे हल्के मालवाहक वाहनों को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।

बाइट — डॉ नवल किशोर चौधरी जिलाधिकारी भागलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!