नाला निर्माण नहीं होने से वार्ड 11 में जलजमाव, ग्रामीण परेशान

नाला निर्माण नहीं होने से वार्ड 11 में जलजमाव, ग्रामीण परेशान

किशनगंज से मोहम्मद मुजाहिद की रिपोर्ट

टेढ़ागाछ। किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत भोरहा पंचायत के वार्ड संख्या 11 में नाला निर्माण नहीं होने के कारण हल्की बारिश के बाद भी गलियों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो रही है। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी गलियों में जमा हो जाता है। लंबे समय तक पानी जमा रहने से दुर्गंध फैलने लगी है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग से जल्द नाला निर्माण कराने की मांग करते हुए समस्या के स्थायी समाधान की अपील की है। उनका कहना है कि समय रहते नाला निर्माण नहीं कराया गया तो बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!