जदयू नेता सह साईं विहार इन्फ्राटेक प्राईवेट लिमिटेड के निदेशक सुड्डू साईं ने शिविर लगाकर कांवरियों की सेवा की।

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840

जदयू नेता सह साईं विहार इन्फ्राटेक प्राईवेट लिमिटेड के निदेशक सुड्डू साईं ने शिविर लगाकर कांवरियों की सेवा की।

सावन के पावन महीने में वरिष्ठ जदयू नेता सह साईं विहार इन्फ्राटेक प्राईवेट लिमिटेड के निदेशक सुड्डू साईं के द्वारा कांवरियों की सेवा के लिए शिविर लगाया गया। शिविर में दूर-दराज से आने वाले कांवरियों के लिए पेयजल, फल, शरबत ,ठंडा तेल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई।

इस दौरान सुड्डू साईं ने स्वयं कांवरियों की सेवा करते हुए उनका कुशलक्षेम जाना और यात्रा के दौरान हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि कांवरियों की सेवा करना मानव सेवा के साथ-साथ भगवान शिव की भक्ति का भी एक माध्यम है। सावन के पवित्र माह में श्रद्धालुओं की सेवा कर आत्मिक संतुष्टि मिलती है।

उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर धार्मिक यात्राओं पर निकलने वाले श्रद्धालुओं की सेवा एवं सहायता करनी चाहिए। शिविर में बड़ी संख्या में कांवरियों ने पहुंचकर उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाया।

इस अवसर पर शैलेन्द्र तोमर, डॉ अनिरुद्ध मंडल, प्रो किशोर कुमार यादव, विकास कुमार,प्रीतम कुमार,अजय कुमार के साथ-साथ काफी तादाद में जदयू के कार्यकर्ताओं, साईं विहार इन्फ्राटेक प्राईवेट लिमिटेड से जुड़े लोगों एवं स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर सेवा कार्य में योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!