हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ जगदीशपुर मध्य विद्यालय के बच्चों द्वारा

हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ जगदीशपुर मध्य विद्यालय के बच्चों द्वारा

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

आज़ादी के अमृत महोत्सव पर मध्य विद्यालय जगदीशपुर में हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया गया जो 17 अगस्त तक चलेगा । शुरुआत में चेतना सत्र में बच्चों ने तिरंगा को लहराते हुए देशभक्ति नारे लगाए जिससे विद्यालय का वातावरण देश प्रेम के रंग में रंग गया । इस अवसर पर प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र ने बच्चों को हर घर तिरंगा फहराने का नियम की जानकारी देते हुए कहा कि तिरंगा के साथ फोटो लेते हुए हर घर तिरंगा पोर्टल पर जाकर प्रमाण पत्र करना है । साथ ही प्रत्येक दिन इस शुभ अवसर पर विद्यालय में जो कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा इसकी जानकारी प्रदान किया गया । इसी तहत प्रथम दिवस पर हर घर तिरंगा थीम पर पोस्टर निर्माण किया गया जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया । इस कार्यक्रम शिक्षिका वीणा कुमारी , प्रज्ञा , प्रतिमा मिश्रा , वीवी नाहिदा, प्रीति , नेहा कुमारी , शिक्षक अमित कुमार सिंह तथा राजीव कुमार बच्चों सहयोग कर रहे थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!