सावन के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा भागलपुर

सावन के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा भागलपुर

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर बिहार

भागलपुर सावन के दूसरे सोमवार पर भागलपुर पूरी तरह शिवमय नजर आया सुबह से ही शहर के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी हाथों में पूजा की थाली और गंगाजल लिए शिवभक्त मंदिरों में कतारबद्ध होकर बाबा भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को गंगाजल, दूध, पुष्प, बेलपत्र, भांग और धतूरा अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भक्तों ने बाबा भोलेनाथ से अपने परिवार, समाज और देश में सुख-शांति, समृद्धि और सद्भाव की मंगलकामना की सावन के दूसरे सोमवार को लेकर शहर के प्रमुख शिव मंदिरों को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से भव्य रूप से सजाया गया था श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन की ओर से भी विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आया सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल लेकर पहुंचे कांवरिया श्रद्धालुओं ने बाबा भूतनाथ मंदिर, बाबा मनोकामना नाथ मंदिर, शिव शक्ति मंदिर और अन्य प्रमुख शिवालयों में जलाभिषेक किया वहीं, भागलपुर के बाबा वृद्धेश्वरनाथ मंदिर समेत जिले के विभिन्न शिवालयों में भी दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही आस्था, भक्ति और श्रद्धा के इस संगम ने सावन के दूसरे सोमवार को भागलपुर को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया चारों ओर गूंजते हर-हर महादेव के जयघोष और मंदिरों में उमड़ती श्रद्धालुओं की भीड़ ने सावन की भक्ति का अद्भुत नजारा पेश किया

बाइट — पंडित माना शुक्ला, पुजारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!