बिजली चोरी में उपभोक्ता को झूठे मुकदमे में फसाने को लेकर विद्युत सहायक अभियंता एवं कर्मीयों ने मांगा घुस लगे गंभीर आरोप।

डेस्क/ बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840

बिजली चोरी में उपभोक्ता को झूठे मुकदमे में फसाने को लेकर विद्युत सहायक अभियंता एवं कर्मीयों ने मांगा घुस लगे गंभीर आरोप।

भागलपुर ज़िला अंतर्गत सबौर प्रखंड बिजली विभाग का मामला दिए गए लिखित आवेदनों से मालूम हो रहा है की विद्युत उपभोक्ता रिंकू देवी, पति/संजय मंडल,ग्राम – मसाढू , ममलखा, थाना- सबौर का विद्युत कार्यालय विभाग अलीगंज के विद्युत सहायक अभियंता एवं इनके कर्मी पर गंभीर आरोप लगाते हुए आवेदनों में यह स्पष्ट लिखित में किया है कि दिनांक 27/6/ 2026 को समय शाम 6:00 बजे का इनके घर ममलखा पहुंचे रितेश कुमार जोकि सहायक विद्युत अभियंता पद पर वर्तमान अलीगंज कार्यालय में पदस्थापित हैं। पीड़िता – मैंने व्यावसायिक कार्य हेतु विद्युत कनेक्शन सबौर प्रशाखा भागलपुर पूर्वी क्षेत्र से लिया है जिसका उपभोक्ता संख्या 234206861304 संख्या है ।विद्युत सहायक अभियंता के द्वारा मेरे परिसर का जांच किया गया जांच के बाद मुझे बोला गया की मीटर से तार पहले से कटा हुआ है इससे यह स्पष्ट है कि बिजली की चोरी की जा रही है या फिर इस तरह के केश बनाएंगे कि बेल लेना मुश्किल हो जाएगा अब झूठ या सच आगे देखना यह होगा कि आरोप लगाकर यह बोलकर मेरे व्यवसाय परिसर का बिजली मीटर विद्युत कर्मी द्वारा उखाड़ एवं तार काट काट दिया गया तभी पीड़िता रिंकू देवी को कार्यालय आने को कहा गया। जब उपभोक्ता विद्युत कार्यालय पहुंचे तो रितेश कुमार विद्युत सहायक अभियंता के द्वारा उपभोक्ता के ऊपर झूठे मुकदमे दर्ज करने की धमकी देने की बात कही और लगभग 7 लाख रुपया जुर्बाना लगाने की बात कही गई जब कि उपभोक्ता ने अपने मीटर का विद्युत रिचार्ज खत्म होने से पहले ₹2000 का रिचार्ज दिनांक 26.7.26 समय दोपहर के 1:00 लगभग करवाया था जिसमें की उपभोक्ता के खाते में 2434 रुपया लगभग शेष बचा था। उपभोक्ता ने अपनी गुहार लगाते हुए विद्युत सहायक अभियंता से कहाकि मैं इतना रुपया कहां से लाऊंगी जबकि मेरे व्यवसाय उतनी चलती नहीं ।छोटे छोटे बच्चे हैं ,पेट पालना पड़ता और पढ़ाई लिखाई भी इस तरह के छोटा सा रोजगार कर अपनी जीविका चलाते हैं । में हम निर्धन व्यक्ति रुपया कहां से लाऊं, वहीं विद्युत सहायक अभियंता रितेश कुमार के द्वारा फिलहाल दो लाख रुपया देकर उपभोक्ता को तुरंत मामले को रफा दफा करने को कहा । सहायक विद्युत अभियंता के साथ तीन से चार कर्मी भी थे जो कि पीड़िता के घर परिसर के बाहर उपस्थित थे जिनका नाम बबलू यादव ,किशोर कुमार एवं योगेश कुमार यादव जो कंप्यूटर चलाता है, इनको 1 लाख रुपया देने के लिए रितेश कुमार विद्युत सहायक अभियंता ने पीड़ित उपभोक्ता को कहा तो उपभोक्ता ने एक लाख रुपया बगैर कोई देर किए रुपया दे दिया और बांकी का रुपया सात दिनों के अंदर देने को कहा ।सहाय अभियंता ने शेष बचे रुपया कार्यालय के बाहर कर्मी को दे देने की बात कही और बगैर मीटर के विद्युत बिजली चलाने को कहा।कोई दिक्कत नहीं होगी ।पीड़िता ने विद्युत सहायक अभियंता से कई बार गुहार लगाई पर एक ना सुनी ।तभी पीड़िता रिंकू देवी ने बिहार विद्युत विभाग पटना कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई और अपनी घर परिसर की व्यावसायिक विद्युत पुनः मीटर चालू करवाने के साथ साथ सही जांच कर विद्युत कार्यालय में बैठे सहायक अभियंता एवं कर्मचारीयों पर गुप्त जांच करते हुए दोषियों को दंडित करने की बात कही है।ऐसा प्रतीत होता है कि ये उचित न्याय पीड़िता को तभी मिलेगी जब जांच निष्पक्ष और न्याय संगत होगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!