भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार के जन्मदिन पर सुड्डू साईं ने किया विशेष कार्यक्रम का आयोजन

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9797944840

भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार के जन्मदिन पर सुड्डू साईं ने किया विशेष कार्यक्रम का आयोजन

आज सर्किट हाउस , भागलपुर में भाजपा के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार के जन्मदिन के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन, जदयू के वरिष्ठ नेता श्री सुड्डू साईं जी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में एनडीए घटक दल के विधायक प्रो ललित नारायण मंडल , रोहित पांडे तथा ललन पासवान की गरिमामयी उपस्थिति रही। उपस्थित लोगों ने श्री संतोष कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री संतोष कुमार ने कहा कि मैं अपने जन्मदिन के अवसर पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम के लिए जदयू के वरिष्ठ नेता श्री सुड्डू साईं जी एवं उपस्थित सभी एनडीए के साथियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। एनडीए परिवार के नेताओं और कार्यकर्ताओं का यह स्नेह एवं शुभकामनाएं मेरे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।

जदयू जिलाध्यक्ष श्री विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष श्री संतोष कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। संतोष जी के नेतृत्व में भाजपा संगठन लगातार सक्रियता के साथ जनहित के मुद्दों को लेकर कार्य कर रहा है। एनडीए के सभी घटक दलों के बीच आपसी समन्वय और भाईचारा हमारी ताकत है।

जदयू के वरिष्ठ नेता श्री सुड्डू साईं ने कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष श्री संतोष कुमार जी के जन्मदिन के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित कर हमें अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। एनडीए परिवार के साथियों के बीच आपसी प्रेम, सम्मान और सौहार्द को मजबूत करना इस आयोजन का उद्देश्य है।

इस अवसर पर वक्ताओं ने श्री संतोष कुमार के सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि जनसेवा के क्षेत्र में उनका योगदान उल्लेखनीय है।
रेनू सिंह, शबाना दाऊद,अभय वर्मन, अमर सिंह कुशवाहा, बंटी यादव , शैलेन्द्र तोमर,नितेश सिंह, रोशन सिंह, योगेश पांडे,उमाशंकर,राजकिशोर गुप्ता, अंशु प्रियंका, सौरभ सुमन,विकास कुमार, रोजी रानी,विजय साह ,दिलीप निराला, मनोज मंडल, श्रावणी सिंन्हा,अनिरुद्ध मंडल, दीपक शर्मा, भोला मंडल, सुशांत सुमन,आशुतोष ढिल्लो, प्रणव दास, रितेश घोष, अंजना प्रकाश, प्राणिक वाजपेयी,मु सरफराज,मु कैफ़ी,देवब्रत घोष, बुद्धिनाथ कुशवाहा,मौटी जोशी, कमलेश झा, अभिमन्यु राम, विकास कर्ण, राजेश टंडन, सुनील सिंह,आदि कार्यकर्ता उपस्तिथ हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!