बिजली की बढ़ी दरों और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने ब्लॉक स्तर पर बैठक संपन्न कराया गया
घर-घर जाकर स्मार्ट मीटर हटाने के लिए आवेदन भरवाने का बड़ा अभियान की शुरुआत
बिलासपुर – मस्तुरी पचपेड़ीःस्मार्ट मीटर लगने से जनता को महंगे बिजली बिलों का सामना करना पड़ रहा है।स्मार्ट मीटर और बिजली वृद्धि पर कांग्रेस का अभियान में बिजली दरों में लगातार हो रही बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस मस्तुरी के पचपेड़ी तहसील में प्रदेश नेतृत्व के जिला ग्रामीण कांग्रेस केश्रनिर्देश पर ब्लॉक स्तरीय बैठक लिये गए!जिसमें मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर जनता को जागरूक करने की जिम्मेदारी दी गई है।
ब्लॉक स्तर पर बैठकों का आयोजन कर आंदोलन की रूपरेखा तय की गई। और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर उपभोक्ताओं से स्मार्ट मीटर हटाने और पुराने मीटर वापस लगाने के लिए आवेदन पत्र भरवाने का दिशानिर्देश दिया गया।
बैठक में उपस्थित जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने वर्तमान सरकार से कहा की है कि 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को तुरंत बहाल किया जाए और बढ़ी हुई दरें वापस ली जाएं। उन्होंने कहा कि एकत्रित आवेदनों को बाद में संबंधित बिजली विभाग के दफ्तरों और अधिकारियों को सौंपा जाएगा।
मस्तुरी के क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक दीलिप लहरिया ने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं की समस्याएं लगातार बढती जा रही है बीजेपी सरकार बनने के बाद आम लोगो को सस्ती बिजली देने के बजाय लगातार बिजली की दरों में वृद्धि की जा रही है, जिससे घरेलु, कृषि, उपभोक्ताओं पर आर्थिक दबाव बढ रहा है!बढी हुई बिजली दरो को वापस लिया जाए, स्मार्ट मीटर हटाए जाए और 400 यूनिट मुफ्त बिजली बिल हाफ योजना को फिर लागू किया जाए!
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भोलाराम साहू ने छत्तीसगढ़ के बीजेपी सरकार पर बिजली की अघोषित कटौती व बिजली दरों मे लगातार बढोतरी का आरोप लगाया और कहा कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं की शिकायते बढी है और लोगो को अपेक्षा से अधिक बिजली बिल दिया जा रहा है!यदि सरकार स्मार्ट मीटर हटाने और बिजली दरों में राहत देने का निर्णय नही लिया तो उग्र आंदोलन होगा मस्तुरी ब्लॉक में घर घर जाकर स्मार्ट मीटर के विरोध में आवेदन भराने का हमने अभियान शुरू किया है, यदि बीजेपी सरकार ने स्मार्ट मीटर हटाने और बिजली दरो में राहत देने का निर्णय नही लिया तो आगे प्रदेश स्तर पर उग्र आंदोलन किया जाएगा!
आज के इस बैठक में कांग्रेस के जिला ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री मस्तुरी कांग्रेस क्षेत्रीय विधायक दिलीप लहरिया, ब्लॉक कांग्रेस मस्तुरी अध्यक्ष भोलाराम साहू, जिलापंचायत सदस्य दामोदर कांत, पचपेडी सरपंच चंद्र प्रकाश कुर्रे, विधायक प्रतिनिधि लखन टंडन, संगठन उपाध्यक्ष अमृत राठौर पुतन दुबे, उदय भार्गव, विजय नामदेव, अजय शर्मा, दिनेश शर्मा,कांति भारद्वाज, बिंदु जायसी, प्रियंका महानंद, पिंटू जांगडे, विशंभर खुटे, गोल्डी यादव, रघुराज पांडेय, मीडिया प्रभारी गणेशदत्त सहित मस्तुरी ब्लॉक के ग्यारह मंडल के अध्यक्ष और कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता गण उपस्थित रहे!
संवाददाता -महेंद्र सिंह राय
