विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर कैंडल मार्च का आयोजन

किशनगंज विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर विभाजन के दौरान पीड़ित एवं विस्थापित हुए लोगों की स्मृति में जिला प्रशासन, किशनगंज द्वारा कैंडल मार्च का आयोजन किया गया।

कैंडल मार्च उप विकास आयुक्त श्री प्रदीप कुमार झा के नेतृत्व में समाहरणालय परिसर से प्रारंभ होकर नगर परिषद कार्यालय तक निकाला गया। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने कैंडल प्रज्वलित कर विभाजन के दौरान अपने प्राण गंवाने वाले तथा विस्थापन एवं पीड़ा झेलने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कैंडल मार्च के दौरान विभाजन की त्रासदी में जान गंवाने वाले एवं प्रभावित लोगों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने सामाजिक सौहार्द, एकता, भाईचारे एवं शांति के मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विभाजन के दौरान प्रभावित लोगों की पीड़ा को स्मरण करना तथा वर्तमान एवं भावी पीढ़ी को इतिहास की इस त्रासदी से अवगत कराना रहा।

कैंडल मार्च में जिला प्रशासन के पदाधिकारी एवं कर्मी सहित अन्य गणमान्य लोग महिला एवं पुरुष शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!