डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840
विश्वा श्री अन्ना दिवस बिहार कृषि विश्विद्यालय सबौर में बिहार सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर मिलेट्स वैल्यू चेन परियोजना द्वारा मनाया गया ।
बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के वैल्यू चेन परियोजना की अध्यक्षता निदेशक शोध डॉ अनिल कुमार सिंह ने की।प्रोग्राम का शुरुवात प्रक्षेत्र दिवस से हुई जिसमे 50 विद्यार्थी , किसान एवं वैज्ञानिक ने भाग लिए। उन्नत मिलेट्स उत्पादन तकनीक, मूल्य संवर्धन प्रसंस्करण एंड मार्केटिंग पर विस्तृत चर्चा हुई एवं प्रक्षेत्र में सावा रागी कोदो बाजरा चेना कौनी एवं कुटकी पर अनुसंधान चल रहे प्रक्षेत्र का प्रायोगिक भ्रमण कर लाभान्वित हुए।
इस मौके पर एक कार्यशाला का आयोजन भी किया गया जिसमे 50 किशन एवं विद्यार्थियों ने भाग लिए।कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं शुभारंभ डॉ अनिल कुमार सिंह निदेशक शोध ने की। इन्होंने मिलेट पर लघु उद्योग स्थापित कर कैसे बिज़नेस किया जाए इसपर विस्तृत जानकारी दिए। डॉ राजेश कुमार diector एडमिनिस्ट्रर ने मिलेट्स के द्वारा मानव एवं पशुओं में स्वस्थ लाभ के बारे जानकारी दी।प्राचार्य बिहार एग्रीकल्चरल कॉलेज डॉ रूबी रानी ने मिलेट्स का उत्पादन कर मार्केटिंग पर फोकस किया।डॉ संजय कुमार डीन पीजी ने बदलते जलवायु में मिलेट को संरक्षित कृषि में उत्पादन कर संसाधन बचत पर विस्तृत जानकारी दी।बिहार सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर मिलेट्स वैल्यू चेन परियोजना के प्रधान अन्वेषक डॉ महेश कुमार सिंह ने मिलेट उन्नत उत्पादन तकनीक, पोषण महत्व, मृदा स्वस्थ एवं आर्थिक लाभ कैसे प्राप्त करे इन पर विस्तृत चर्चा की। मंच का संचालन डॉ नेहा पाण्डेय ने की एवं मिलेट्स विकाश के प्रसार पर बल दिया।कार्यक्रम के अंत में क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे 25विद्यार्थियों ने एवं 15 किशान भाग लिए। कार्यक्रम में डॉ हरिओम एवं डॉ आनंद कुमार सहित तमाम बैगनिक भी सामिल हुए। धन्यवाद ज्ञापन डॉ धर्मेंद्र वर्मा ने की।
