प्रिंसिपल हटाओ, कॉलेज बचाओ: मोहम्मद हुसैन आज़ाद नेशनल डिग्री कॉलेज में प्राचार्य का पुतला दहन

प्रिंसिपल हटाओ, कॉलेज बचाओ: मोहम्मद हुसैन आज़ाद नेशनल डिग्री कॉलेज में प्राचार्य का पुतला दहन

 

किशनगंज/ठाकुरगंज। किशनगंज जिले के ठाकुरगंज स्थित मोहम्मद हुसैन आज़ाद नेशनल डिग्री कॉलेज में कथित भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के आरोपों को लेकर सोमवार को छात्रों और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। ‘प्रिंसिपल हटाओ, कॉलेज बचाओ’ अभियान के तहत राजद नेता मुश्ताक आलम की अगुवाई में कॉलेज परिसर में प्राचार्य का पुतला दहन किया गया।

प्रदर्शन में पूर्णिया से पहुंचे छात्र नेताओं के साथ दर्जनों स्थानीय सिविल सोसायटी के लोग और बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने कॉलेज में कथित भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के आरोपों को लेकर नाराजगी जताई। इस दौरान छात्रों ने शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करने के बाद प्राचार्य का पुतला दहन किया।

प्रदर्शनकारी छात्रों ने आरोप लगाया कि प्राचार्य के खिलाफ आवाज उठाने वाले विद्यार्थियों को कथित तौर पर धमकाया जाता है। छात्रों का कहना है कि उन्हें नंबर काटने, हाजिरी कम करने और अन्य तरह की कार्रवाई की धमकी दी जाती है। छात्रों ने कॉलेज में कथित अवैध वसूली और अन्य शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

राजद नेता मुश्ताक आलम ने संबंधित विभाग से प्राचार्य को तत्काल हटाने की मांग करते हुए अल्टीमेटम दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्राचार्य को अविलंब नहीं हटाया गया तो आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

प्रदर्शनकारियों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर छात्रों की शिकायतों पर कार्रवाई करने तथा कॉलेज में बेहतर शैक्षणिक माहौल सुनिश्चित करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!