गंगा के रौद्र रूप से टूट गया बांध, दहशत में ग्रामीण, मंत्री और डीएम ने लिया जायजा

गंगा के रौद्र रूप से टूट गया बांध, दहशत में ग्रामीण, मंत्री और डीएम ने लिया जायजा

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

भागलपुर के नवगछिया स्थित राघोपुर काजीकोरैया बांध का एक बड़ा हिस्सा ध्वस्त हो गया है, जिससे क्षेत्र में कटाव का दायरा तेजी से बढ़ता जा रहा है जल संसाधन विभाग द्वारा कराए जा रहे कटावरोधी उपाय ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रहे हैं अब तक करोड़ों रुपये का कार्य गंगा की तेज धार में विलीन हो चुका है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों के सामने बेघर होने का बड़ा संकट खड़ा हो गया है बढ़ते कटाव और ग्रामीणों की दहशत के बीच बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री सह स्थानीय विधायक इंजीनियर शैलेंद्र और जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने स्थिति का जायजा लिया निरीक्षण के दौरान मंत्री और डीएम दोनों ही जल संसाधन विभाग की कार्यशैली से असंतुष्ट नजर आए उन्होंने अधिकारियों को मुख्य बांध की सुरक्षा सुनिश्चित करने और तय समय-सीमा के भीतर मजबूती से कटावरोधी कार्य पूरा करने का सख्त निर्देश दिया है जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने कहा कि कटावरोधी कार्य को समय पर पूरा करने का सख्त निर्देश दिया गया है मौके पर मैनपावर की कमी की शिकायत मिली है, जिसे तुरंत दुरुस्त किया जाएगा ताकि काम तेजी से हो सके
वहीं पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेन्द्र ने कहा कि हमने पूरे क्षेत्र का जायजा लिया है कटाव आगे न बढ़े, इसके लिए सभी स्तरों पर प्रयास जारी हैं मैंने शुरुआत में ही कहा था कि गंगा टिल्ट कर रही है,जिससे कटाव बढ़ेगा और उस पर समय रहते काम होना चाहिए था हम ईश्वर में आस्था रखने वाले लोग हैं, गंगा मैया से प्रार्थना की है, वह मानेंगी और कटाव रुकेगा बाकी अगर किसी को नरेटिव सेट करना है तो करे, दो मंत्रियों का क्षेत्र होने से क्या होता है क्या पहले अन्य जगहों पर कटाव नहीं हुआ है

बाइट — अलंकृता पांडे , जिलाधिकारी, भागलपुर

बाइट — इंजीनियर शैलेंद्र , पथ निर्माण मंत्री, बिहार सरकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!