पंचायत भवन में ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ सहयोग शिविर का आयोजन

पंचायत भवन में ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ सहयोग शिविर का आयोजन

शिविर में ग्रामीणों से लिए गए आवेदन, 15 दिनों में कार्रवाई का लक्ष्य; जीविका समूहों को रोजगार के लिए चेक व विभिन्न प्रमाणपत्र वितरित

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

जगदीशपुर। जगदीशपुर पंचायत भवन में ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। शिविर में प्रखंड एवं अंचल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और विभिन्न सरकारी सेवाओं से संबंधित आवेदन लिए गए।
कार्यक्रम में जगदीशपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार, अंचल अधिकारी सतीश कुमार, पंचायत की मुखिया लालमती देवी, मुखिया प्रतिनिधि घनश्याम मंडल, राजस्व कर्मचारी अमरजीत कुमार निराला, रिजवान आलम, पंचायत सचिव रबी प्रकाश दास, पंचायत कार्यपालक अमित कुमार, मनरेगा कर्मी, अस्पताल कर्मी सहित वार्ड सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। वार्ड तीन के सदस्य मनु यादव, वार्ड पांच के सदस्य सुमित कुमार घोष और वार्ड चार के सदस्य मसुदन तांती भी मौजूद रहे।
शिविर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं और सरकारी योजनाओं से संबंधित कार्यों के लिए मौके पर आवेदन प्राप्त कर उनका निर्धारित समय में निष्पादन करना है। अधिकारियों ने बताया कि शिविर में प्राप्त आवेदनों पर 15 दिनों के भीतर कार्रवाई कर लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
शिविर में जीविका की ओर से महिलाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए चेक का वितरण किया गया। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के प्रमाणपत्र और राशन कार्ड भी लाभुकों के बीच वितरित किए गए। शिविर में प्रखंड एवं अंचल के विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी देते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!