भागलपुर दुमका मुख्य मार्ग जगदीशपुर में भीषण जाम

भागलपुर दुमका मुख्य मार्ग जगदीशपुर में भीषण जाम

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

आज भागलपुर दुमका मुख्य मार्ग जगदीशपुर में भीषण जाम लग गई इस रूट पर बड़ी गाड़ी का परिचालन होने के कारण आए दिन जाम की समस्या लगी रहती है और इसमें आम जनता को परेशानी उठाना पड़ता है अगर ट्रक का परिचालन बंद हो जाए तो फिर जाम लगना खत्म हो जाए दोनों तरफ से पूरा दिन ट्रक का परिचालन लगा रहता है जिसके कारण आए दिन भागलपुर दुमका मुख्य मार्ग पर हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है अगर भागलपुर से आने वाले सभी ट्रक को गोराडीह होकर चलाया जाए तो जाम से निजात पाया जा सकता है क्यूंकि जाम लगने के बाद जनता परेशान होती है और उसको कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है जगदीशपुर में कोकरा नदी पुल सिंगल होने के कारण जाम का लगना मुख्य कारण बताया जा रहा है और भागलपुर दुमका मुख्य मार्ग रोड की स्थिति काफी खराब है भागलपुर दुमका मुख्य मार्ग 4लाइन में कब का पास हो चूका है लेकिन अभी तक इस सड़क का निर्माण शुरू नहीं हुआ है आने वाले बारिश के दिनों में और भी इस रोड की स्थिति खराब देखने को मिलेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!