गोनू बाबा धाम में रुद्राभिषेक व भव्य श्रृंगार पूजन

गोनू बाबा धाम में रुद्राभिषेक व भव्य श्रृंगार पूजन

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

भागलपुर जगदीशपुर। प्रखंड अंतर्गत गोनू बाबा धाम मंदिर में बाबा की पिंडी का नया मार्बल लगाने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को रुद्राभिषेक एवं भव्य श्रृंगार पूजन का आयोजन किया गया। भरोखर के तिवारी परिवार की ओर से आयोजित पूजा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।
पंडित सोनू झा उर्फ सिंगारी बाबा के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा का रुद्राभिषेक और विशेष श्रृंगार किया गया। इसके बाद भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत भगवान की पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से कथा का श्रवण किया। पूजा के दौरान पुरुष श्रद्धालुओं ने दाहिने हाथ और महिलाओं ने बाएं हाथ में अनंत भगवान का धागा धारण किया।
पूजा में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं भक्त शामिल हुए और बाबा से सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!