मध्य विद्यालय जगदीशपुर में सेवा चित्र प्रतियोगिता का आयोजन
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
मेरे सपनों का भारत के तहत मध्य विद्यालय जगदीशपुर में सेवा चित्र प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के सभी कक्षाओं के बच्चों बढ़चढ़कर भाग लिए। प्रतियोगिता का शुभारंभ विभाग द्वारा नामित मुख्य अतिथि धनंजय साह , अभिभावक अजय कुमार दुबे, प्रधानाध्यापक आशुतोष चंद्र मिश्र तथा विद्यालय शिक्षा समिति सचिव प्रीति देवी ने संयुक्त रुप से दीपप्रज्ज्वलित कर गया । वहीं प्रधानाध्यापक द्वारा उपस्थित अतिथि का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किए। इस कार्यक्रम बच्चें कल्पना से परे चित्रांकन कर अतिथियों का दल जीतने में कामयाब रहे । इस अवसर प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि कल के भविष्य आप सब ही हो इसलिए हम सबको देश की उन्नति में अपने साकारात्मक सोच के साथ सहयोग करना होगा । हमें शिक्षित भारत , विकसित भारत के सोच के साथ आगे बढ़ना होगा । दूसरी ओर विद्यालय में निपुण पथ : पढ़ना , लिखना और गणना थीम पर अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी आयोजित किया गया जिसमें अर्द्ध वार्षिक मूल्यांकन का परिणाम अभिभावक के साथ शेयर किया गया । परिणाम पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे वहीं पिछड़ने वाले बच्चों के अभिभावक के साथ मिलकर आगे की रणनीति तैयार किया गया । इस अवसर शिक्षिका वीणा कुमारी ,प्रीति कुमारी , प्रज्ञा, प्रतिमा मिश्रा, शाहिना खातून, भारती कुमारी , वीवी नाहिदा , नेहा कुमारी , पुष्पलता कुमारी , मीनाक्षी कुमारी, शिक्षक अमित कुमार सिंह , निर्भय कुमार, राजीव कुमार सहित सैकड़ों अभिभावक तथा सभी छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे ।
