डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्टर/अमित कुमार
9798944840
1 अक्टूबर से विक्रमशिला पुल पर परिचालन बंद,पथ मंत्री बोले- परेशान न हो इसके लिए 12 जहाज चलेंगे
ऐंकर – भागलपुर पूर्वी बिहार की लाइफलाइन और सीमांचल को अंगप्रदेश से जोड़ने वाले विक्रमशीला सेतु पर 1 अक्टूबर से परिचालन बंद हो रहा है स्थायी तौर पर स्टील ट्र्स ब्रिज का निर्माण करवाया जाएगा गंगा नदी में तीन महीने के दरमियान 12 जहाजों का परिचालन कराया जाएगा पुल बंद होने के दौरान परेशानी के सवाल पर पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र ने कहा कि परेशानी तो लोगों को हुई है लेकिन आगे परेशानी न हो इसके लिए मजबूती से स्टील ट्र्स ब्रिज का निर्माण करवाया जाएगा गंगा नदी में 12 जहाजों का परिचालन होगा जिसपर यात्रा निःशुल्क होगी अगर जरूरत पड़ेगी तो जहाजों की संख्या भी बढाई जाएगी साथ ही उन्होंने बताया कि पुल पर ट्रस ब्रिज के निर्माण के दौरान पुल के अन्य एक्सपेंशन की भी जाँच होगी पहले भी टीम ने जाँच की है 3 महीने बाद लोगों को कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा
