भागलपुर में हाउसिंग बोर्ड के मकान पर अवैध कब्जा, सरकारी सील-ताला तोड़कर फिर घुसा कब्जाधारी
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
भागलपुर के बरारी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सरकारी मकान पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है आरोप है कि न्यायालय के बेदखली आदेश और प्रशासन की कार्रवाई के बावजूद कब्जाधारी बार-बार सरकारी सील और ताला तोड़कर मकान में प्रवेश कर रहा है मामला एलआईजी मकान संख्या 6 एलएच-01 का है दस्तावेजों के अनुसार मकान के मूल आवंटी योगेंद्र दास हैं बिहार राज्य आवास बोर्ड के सक्षम प्राधिकार ने निष्कासन वाद संख्या 62/2021 में 18 जुलाई 2022 को नरेश नन्दन चौधरी को अवैध कब्जाधारी घोषित करते हुए मकान खाली करने का आदेश दिया था। साथ ही एक लाख 57 हजार 110 रुपये से अधिक की क्षतिपूर्ति और अतिरिक्त दंड का भी आदेश दिया गया था।इसके बाद 7 सितंबर 2022 को प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में मकान को खाली कराकर सील किया गया। आरोप है कि सील तोड़कर दोबारा कब्जा कर लिया गया। 4 नवंबर 2023 को फिर से मकान को सील किया गया, लेकिन इसके बाद भी कब्जा नहीं हटा।25 सितंबर 2026 को मजिस्ट्रेट, हाउसिंग बोर्ड के कार्यपालक अभियंता और पुलिस की मौजूदगी में मकान को फिर सील किया गया। आरोप है कि उसी रात कब्जाधारी ने दोबारा सील और ताला तोड़कर मकान में प्रवेश कर लिया।मूल आवंटी ने हाउसिंग बोर्ड प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पूरे मामले में कार्रवाई की मांग की है।
