सड़क हादसे में माता-पिता के इकलौते संतान की मौत, परिवार में मचा कोहराम
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
नावादा थाना क्षेत्र के खड़ाम्मा मोड़ के पास जगदीशपुर-सन्हौला मार्ग पर मंगलवार को बाइक और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रविंद्र सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविंद्र अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही नवादा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
