डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840
मध्याह्न भोजन में अनियमितता एवं राशि की फर्जी निकासी के मामले में संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं रसोइया के विरुद्ध कार्रवाई का निर्णय
जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय चयन एवं अवधि विस्तार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए समिति द्वारा सर्वसम्मति से आवश्यक कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में मध्य विद्यालय तरछा, गोराडीह में राशि की फर्जी निकासी तथा प्राथमिक विद्यालय आजादनगर पनसलवा, सुल्तानगंज में मध्याह्न भोजन में छिपकली पाए जाने के मामले पर विचार-विमर्श किया गया।
उक्त मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित प्रखंड साधन सेवी, संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं रसोइया के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में *जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय* के साथ जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री सुधीर कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मध्याह्न भोजन) तथा LDM, बैंक सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
