डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840
कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी डॉ. एनके यादव की जीत के लिए जुटे पांचों घटक दल, भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान
भागलपुर। कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार डॉ. एनके यादव के पक्ष में आज जनता दल (यूनाइटेड), भागलपुर के जिला कार्यालय में एनडीए के नेताओं ने जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व एवं भाजपा के योगेंद्र पांडे के संचालन में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गठबंधन की एकजुटता का प्रदर्शन किया।
विवेकानन्द गुप्ता ने कहा कि एनडीए की एकजुटता गठबंधन की सबसे बड़ी ताकत है। डॉ. एनके यादव एक योग्य प्रत्याशी हैं और उनके पक्ष में सभी घटक दल मिलकर पूरी मजबूती से चुनाव मैदान में हैं।
सांसद अजय मंडल ने कहा कि एनडीए के सभी घटक दलों के बीच बेहतर समन्वय और आपसी विश्वास है।
विधायक रोहित पांडे ने कहा कि एनडीए के नेता एवं कार्यकर्ता एक साझा लक्ष्य के साथ काम कर रहे हैं।
विधायक श्री मुरारी पासवान जी ने कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार के विकास, शिक्षा और सामाजिक सशक्तीकरण के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।
पूर्व सांसद श्रीमती कहकशां परवीन जी ने कहा कि एनडीए के पांचों घटक दल पूरी एकजुटता के साथ डॉ. एनके यादव की जीत सुनिश्चित करने के लिए संकल्पित हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष शाह ने कहा कि एनडीए के सभी घटक दल पूरी ताकत के साथ चुनाव में जुटे हैं।
हम जिलाध्यक्ष अशोक रजक ने कहा कि एनडीए के सभी घटक दलों के बीच पूर्ण एकता है।
रालोमो जिलाध्यक्ष सुमन प्रसून ने कहा कि एनडीए के सभी सहयोगी दल मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं और गठबंधन की एकजुटता पूरी तरह स्पष्ट है।
लोजपा की प्रदेश प्रवक्ता अंशु प्रिया मिश्रा ने कहा कि एनडीए के सभी घटक दल एकजुट होकर डॉ. एनके यादव के समर्थन में खड़े हैं।
जदयू नेता सुड्डू साईं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षा क्षेत्र में जो मजबूत आधार तैयार किया है, उसे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में आगे बढ़ाया जा रहा है।
जदयू नेत्री शबाना दाऊद ने कहा कि एनडीए की एकता ही उसकी सबसे बड़ी पहचान और ताकत है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एनडीए नेताओं ने स्पष्ट संदेश दिया कि कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में गठबंधन पूरी तरह एकजुट है। सभी घटक दलों के साझा प्रयास, संगठनात्मक समन्वय और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से डॉ. एनके यादव को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया गया।
नीतेश सिंह,शाबान खान, प्रदीप कुशवाहा, देवव्रत घोष ,दुर्गेश शाह, दिलीप निराला ,राहुल सिंह,अभिनव कुमार इत्यादि मौजूद थे
