स्वच्छता ही सेवा अभियान–2026: ग्वालटोली में सामुदायिक जागरूकता बैठक, स्वच्छता के प्रति ग्रामीणों को किया प्रेरित

ठाकुरगंज। स्वच्छता ही सेवा अभियान–2026 के तहत प्रखंड ठाकुरगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत छैतल के ग्वालटोली में सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक, डीआरडीए ने की। बैठक में जिला सलाहकार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता की।

बैठक के दौरान ग्रामीणों को शौचालय निर्माण, व्यक्तिगत स्वच्छता और सामुदायिक स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। अधिकारियों ने स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने में समुदाय की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीणों को स्वच्छता संबंधी व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर स्वच्छता ही सेवा अभियान–2026 के उद्देश्यों और प्रस्तावित गतिविधियों की जानकारी भी साझा की गई। अभियान को सफल बनाने के लिए अधिकाधिक ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा स्वच्छता के प्रति सामुदायिक जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और अपने गांव को स्वच्छ रखने में सक्रिय सहयोग देने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!