कुमारी अर्पणा का बयान 61000 पर किया पलटवार, बोलीं मंत्री ने मेरा नहीं, 61 हजार मतदाताओं का अपमान किया

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्टर/अमित कुमार
9798944840

कुमारी अर्पणा का बयान 61000 पर किया पलटवार, बोलीं मंत्री ने मेरा नहीं, 61 हजार मतदाताओं का अपमान किया

ऐंकर – भागलपुर बिहपुर विधानसभा की राजनीति में पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र के एक बयान को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है पिछले दिनों बाढ़ के बीच मंत्री ने 2025 विधानसभा चुनाव में करीब 61 हजार वोट पाने वाली महागठबंधन प्रत्याशी कुमारी अर्पणा पर तंज कसते हुए कहा था अभी बाढ़ के समय में 61000 वाली कहां है अब इस बयान पर कुमारी अर्पणा ने प्रेस वार्ता कर कड़ा पलटवार किया है अर्पणा ने कहा कि मंत्री का यह बयान शोभनीय नहीं है उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में उन्हें 61 हजार लोगों ने अपना मत दिया था ऐसे में 61000 वाली कहकर सिर्फ उनका नहीं बल्कि उन 61 हजार मतदाताओं का भी अपमान किया गया है अर्पणा ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा है लेकिन किसी प्रत्याशी को मिले मतों का इस तरह मजाक बनाना उचित नहीं है उन्होंने कहा कि मंत्री ने सिर्फ एक चुनावी प्रत्याशी पर तंज नहीं कसा, बल्कि बिहपुर विधानसभा की बेटी का अपमान किया है अर्पणा ने कहा कि बाढ़ जैसी आपदा के समय राजनीति और बयानबाजी से ज्यादा जरूरी जनता की मदद करना है मंत्री के बयान पर अर्पणा के इस पलटवार के बाद बिहपुर की सियासत में बयानबाजी और तेज होती दिख रही है

बाइट — कुमारी अर्पणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!