भागलपुर के बाईपास थाना क्षेत्र में रुहान होटल के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर मौत जबकि बाइक चला रहा उनका बेटा घायल

डेस्क बिहार भागलपुर
19-10-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार

भागलपुर के बाईपास थाना क्षेत्र में रुहान होटल के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर मौत जबकि बाइक चला रहा उनका बेटा घायल

भागलपुर जानकारी के अनुसार, अंजू देवी उम्र 45बर्ष अपने बेटे विकास के साथ पूजा करने के लिए नाथनगर के मनोहरपुर नवटोलिया स्थित अपने मायके जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अंजू देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके बेटे विकास को हल्की चोटें आईं।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही बाईपास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया।
इस दौरान नाथनगर विधायक मिथुन यादव और अंचलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाकर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया। आश्वासन के बाद लोगों ने सड़क जाम हटा लिया।
इसके बाद पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान के साथ आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!