भागलपुर जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, प्लेटफार्म विस्तार और होल्डिंग एरिया की तैयारी।
संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/ बिहार
भागलपुर जंक्शन पर बढ़ती यात्रियों की भीड़ और ट्रेनों के सुचारू परिचालन को लेकर रेलवे प्रशासन ने बड़ी योजना बनाई है अमरेंद्र कुमार मौर्य ने स्टेशन का निरीक्षण कर विकास कार्यों की समीक्षा की और भविष्य की रणनीति साझा की उन्होंने बताया कि प्लेटफार्म नंबर 2 और 3 का विस्तार कर उन्हें 23 कोच वाली फुल लेंथ ट्रेन के अनुरूप बनाया जाएगा इससे लंबी दूरी की ट्रेनों के परिचालन में आने वाली दिक्कतें दूर होंगी और देरी में भी कमी आएगी इसके साथ ही यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य भी जल्द शुरू होने की उम्मीद है भीड़ प्रबंधन के लिए स्टेशन परिसर में होल्डिंग एरिया बनाया जाएगा खासकर त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यह व्यवस्था कारगर होगी यात्रियों को चरणबद्ध तरीके से प्लेटफार्म तक पहुंचाया जाएगा जिससे भगदड़ की स्थिति से बचाव होगा इसके अलावा स्टेशन के पुनर्विकास की योजना भी तैयार की जा रही है जिससे भविष्य में भागलपुर जंक्शन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा निरीक्षण के दौरान सुरक्षा को लेकर भी सख्त निर्देश दिए गए अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे पटरियों के बजाय केवल प्लेटफार्म का ही उपयोग करें ताकि किसी भी दुर्घटना से बचा जा सके
बाइट — अमरेंद्र कुमार मौर्य ADRM मालदा
