नवगछिया में हत्या के आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस, छापेमारी में खुला कथित अनैतिक व्यापार का मामला! करीब एक दर्जन लोग हिरासत में

डेस्क बिहार भागलपुर
3-10-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार

नवगछिया में हत्या के आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस, छापेमारी में खुला कथित अनैतिक व्यापार का मामला! करीब एक दर्जन लोग हिरासत में

भागलपुर के नवगछिया से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस के हाथ कुछ ऐसा लगा कि इलाके में हड़कंप मच गया। नवगछिया के टाउन थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मीपुर चौक पर पुलिस ने लखन लाल सिंह के घर में छापेमारी की। लेकिन इस दौरान पुलिस को कथित अनैतिक व्यापार से जुड़े मामले का भी पता चला।
पुलिस की अचानक हुई इस छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों का हुजूम जमा होने लगा। लक्ष्मीपुर चौक पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर इलाके में चर्चाएं तेज हो गईं नवगछिया के डीएसपी सहीम राजा ने बताया कि पुलिस की टीम हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लखन लाल सिंह के घर पर छापेमारी करने पहुंची थी। इसी दौरान वहां कुछ आपत्तिजनक सामान मिलने के साथ ही कई लोगों को हिरासत में लिया गया डीएसपी के मुताबिक, कथित अनैतिक व्यापार से जुड़े मामले में पुलिस ने करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल, हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ और मामले की जांच की जा रही है इस छापेमारी में नवगछिया डीएसपी सहीम राजा के अलावा खरीक थाना के एडिशनल एसएचओ अजहर आलम, टाउन थाना के दरोगा जम्मू कुमार और पुलिस बल शामिल थे फिलहाल, हत्या के आरोपी की तलाश के दौरान सामने आए इस मामले को लेकर पुलिस की कार्रवाई जारी है अब देखना होगा कि जांच में आगे क्या खुलासे होते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!