दीपावली पर महादलित बस्ती पहुंचे डीएम और एसपी, बच्चों के बीच बांटी मिठाइयां, फुलझड़ियां जलाकर मनाई खुशियां

दीपावली पर महादलित बस्ती पहुंचे डीएम और एसपी, बच्चों के बीच बांटी मिठाइयां, फुलझड़ियां जलाकर मनाई खुशियां

किशनगंज। दीपावली एवं काली पूजा के शुभ अवसर पर किशनगंज के हलीम चौक स्थित महादलित बस्ती में खुशियों का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर जिलाधिकारी, किशनगंज एवं पुलिस अधीक्षक, किशनगंज ने बस्ती पहुंचकर बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं।

इस दौरान अधिकारियों ने बच्चों के बीच मिठाइयां वितरित कीं और उनके साथ फुलझड़ियां जलाकर दीपावली का त्योहार मनाया। अधिकारियों के इस आत्मीय पहल से बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखने को मिला।

इस कार्यक्रम के माध्यम से अधिकारियों ने समाज के वंचित वर्ग के बच्चों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कर आपसी सौहार्द और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!