झारखंड के साहिबगंज में बेखौफ अपराधियों ने 43 वर्षीय मुन्ना साह की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान मुन्ना साह के रूप में हुई है

डेस्क बिहार
10-11-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार

झारखंड के साहिबगंज में बेखौफ अपराधियों ने 43 वर्षीय मुन्ना साह की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान मुन्ना साह के रूप में हुई है

साहिबगंज के पूर्वी फाटक स्थित शिव मंदिर गली के रूप में हुई है। घटना रात करीब एक से डेढ़ बजे के बीच की बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, मुन्ना साह बड़ी काली मंदिर के आगे अपने साथियों के साथ बैठे बातचीत कर रहे थे। तभी बाइक सवार दो आरोपी पवन साह और रूपक पासवान वहां पहुंचे। आरोप है कि पवन साह ने मुन्ना साह के सिर में गोली मार दी और दोनों फरार हो गए।
गंभीर हालत में उन्हें सदर अस्पताल साहिबगंज ले जाया गया, जहां से मायागंज अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि पवन साह पहले भी रंगदारी मांगकर और गाली-गलौज कर उन्हें परेशान करता था। वहीं, दोनों नामजद आरोपियों ने सुबह थाने में सरेंडर कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!