बिहार में सहयोग कार्यक्रम में लापरवाही पर 15 अधिकारी-कर्मी निलंबित: कटिहार के कोढ़ा सीओ भी शामिल, आवेदनों का निपटारा नहीं करने पर कार्रवाई

बिहार में सहयोग कार्यक्रम में लापरवाही पर 15 अधिकारी-कर्मी निलंबित: कटिहार के कोढ़ा सीओ भी शामिल, आवेदनों का निपटारा नहीं करने पर कार्रवाई

संवाददाता मनोज कुमार कटिहार बिहार

बिहार में सहयोग कार्यक्रम के तहत मिले आवेदनों का समय पर निपटारा नहीं करने और लापरवाही बरतने पर 15 अधिकारी-कर्मियों को निलंबित किया गया है।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 10 नवंबर 2026 को आयोजित राज्यस्तरीय सहयोग शिविर में यह आदेश दिया। सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

कटिहार के कोढ़ा अंचलाधिकारी भी निलंबित

निलंबित अधिकारियों-कर्मियों में कटिहार जिले के कोढ़ा अंचल के अंचलाधिकारी संजीव कुमार भी शामिल हैं। सहयोग कार्यक्रम में मिले आवेदनों का समय पर और सही तरीके से निपटारा नहीं करना कार्रवाई की वजह बताई गई है।

लापरवाही पर विभागीय कार्रवाई के निर्देश

सरकार की ओर से कहा गया है कि लोगों की समस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आवेदनों के निपटारे में देरी और अनियमितता पर संबंधित अधिकारियों-कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!