कटिहार में पांच लाख की रंगदारी मांगने में 5 बदमाश गिरफ्तार
संवाददाता मनोज कुमार कटिहार बिहार
कटिहार, 23 अगस्त नगर थाना पुलिस ने एक व्यवसायी से 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले का सफल उद्भेदन करते हुए गिरोह के 5 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से एक देशी कट्टा, 5 जिंदा कारतूस, 2 खोखा और वारदात में प्रयुक्त 5 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
नगर थाना क्षेत्र में पांच लाख रुपए की रंगदारी मांगने के मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए गिरोह के 5 शातिर अपराधियों को दबोच लिया है।
पुलिस ने उनके पास से एक लोडेड देशी कट्टा, 5 जिंदा कारतूस, 2 खोखा और वारदात में प्रयुक्त 5 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। मामले की जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-01) विशाल आनंद ने बताया कि 17 अगस्त को नया टोला रामकंठू स्कूल चौक निवासी राजीव कुमार (54) ने नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।
पीड़ित ने बताया कि 16 अगस्त की सुबह 11:16 बजे अज्ञात बदमाश ने फोन कर उनसे 5 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में एक विशेष एसआईटी टीम का गठन किया गया। एसआईटी ने वैज्ञानिक अनुसंधान और तकनीकी व मानवीय सूचना के आधार पर जाल बिछाया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वसुंधरा बिहार के समीप घेराबंदी कर छापेमारी की और घटना में शामिल पांचों आरोपियों को धर दबोचा। तलाशी के दौरान बदमाशों के पास से अवैध हथियार व कारतूस बरामद हुए। पूछताछ के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की विशेष टीम द्वारा वसुंधरा बिहार के पास की गई छापेमारी में गिरफ्तार बदमाशों में हफलागंज निवासी अंशु राज (19), नया टोला शिव मंदिर चौक निवासी विवेक गामी (21) व श्याम कुमार मांझी (25), रामपुर वार्ड संख्या 24 निवासी सानी पासवान (30) तथा वर्मा नगर निवासी रंजित कुमार राम शामिल हैं। इनमें से आरोपी सानी पासवान का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ नगर थाने में वर्ष 2023 में भी रंगदारी, मारपीट और आर्म्स एक्ट से संबंधित गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है और वह पहले भी जेल जा चुका है।
एसडीपीओ विशाल आनंद ने बताया कि एसपी के निर्देश पर गठित एसआईटी ने पेशेवर तरीके से जांच करते हुए महज पांच दिनों के भीतर पूरे मामले का खुलासा कर दिया। बदमाशों के पास से एक कट्टा, पांच गोली, दो खोखा और पांच मोबाइल जब्त किए गए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हफलगंज निवासी अंशु राज (19 वर्ष), नया टोला निवासी विवेक गामी (21 वर्ष), नया टोला निवासी श्याम कुमार मांझी (25 वर्ष), रामपाड़ा निवासी सानी पासवान (30 वर्ष) और वर्मा नगर निवासी रंजित कुमार राम के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त सानी पासवान का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है, जिसके खिलाफ नगर थाना में पूर्व से मारपीट और रंगदारी से जुड़ा मामला (कांड सं.- 421/23) दर्ज है। पुलिस सभी आरोपियों के विरुद्ध अग्रतर कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
