मादक पदार्थ तस्करी के विरूद्ध नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुल-1.126 किलोग्राम ब्राउन शुगर / स्मैक के साथ अंतराज्यीय गिरोह के 2 तस्कर गिरफ्तार..

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840

मादक पदार्थ तस्करी के विरूद्ध नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुल-1.126 किलोग्राम ब्राउन शुगर / स्मैक के साथ अंतराज्यीय गिरोह के 2 तस्कर गिरफ्तार..

पुलिस अधीक्षक, नवगछिया के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थो एवं शराब की बरामदगी तथा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि पश्चिम बंगाल रजिस्ट्रेशन नंबर की एक मोटरसाईकिल पर सवार दो व्यक्ति भारी मात्रा में स्मैक लेकर नवगछिया के रास्ते नारायणपुर जाने वाले है।प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक, नवगछिया के निर्देशन एवं सहायक पुलिस अधीक्षक नवगछिया के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।गठित विशेष टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मकंदपुर चौक के समीप वाहन जांच प्रारंभ किया गया। इसी क्रम में पूर्णिया की ओर से आ रही संदिग्ध मोटरसाईकिल को रोककर तलाशी के दौरान उक्त मोटरसाईकिल पर सवार 1. रूहुल मोमिन एवं 2. अजीत मोमिन के पहने हेलमेंट के अंदर छिपाकर रखे गए कुल-1.126 किलोग्राम ब्राउन सुगर / स्मैक बरामद किया गया। उक्त मादक पदार्थ का अंतरराष्ट्रीय मूल्य लगभग 1.5 करोड़ रूपये है।पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि मालदा (प०बंगाल) से लेकर खगड़िया पहुचाने जा रहे हैं। इस संबंध में गोपालपुर थाना कांड संख्या-396/26 दर्ज कर कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत पिछले पांच माह के अंदर नवगछिया पुलिस द्वारा कुल-4 कि०ग्रा० स्मैक बरामद एवं कुल 33 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. नवगछिया पुलिस द्वारा सुखे नशे के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं तस्करों की गिरफ्तारी के उद्देश्य से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नवगछिया के नेतृत्व में एएनटीएफ (Anti & Narcotics Task Force) का गठन किया गया है। गठित टीम द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार से संबंधित सूचनाओं का लगातार संकलन कर छापेमारी करते हुए विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

गिरफ्तारीः-

1. रूहुल मोमिन पे०-मो० सैमुल मोमिन सा०-नयाग्राम महेशपुर थाना-कलियाचक जिला-मालदा (प०बंगाल)।

2. अजीज मोमिन पे०-रबिबुल मोमिन सा०-नयाग्राम महेशपुर थाना-कलियाचक जिला-मालदा (प०बंगाल)।

बरामदगीः-

स्मैक-1.126 किलोग्राम

वाहन-1

हेलमेट-2

छापामारी टीमः –

1. SI अमित कुमार डी०आई०यू० नवगछिया।

2. सि०/मुकेश कुमार, सुनील कुमार, सचिन कुमार, मर्यादा मानस, राज किशोर कुमार डी०आई०यू० नवगछिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!