डेस्क बिहार भागलपुर
16-11-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार
सड़क हादसे में इंटर के छात्र की मौत, दो युवक घायल
भागलपुर के कहलगांव थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में इंटर के छात्र राजा कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए।
घटना शाम करीब 6 से 6:15 बजे के बीच अनादी पुल पानी टंकी के पास हुई। परिजनों के अनुसार, सामने से आ रही एक गाड़ी से बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
हादसे में सबौर निवासी गौतम दास के पुत्र राजा कुमार, लकी कुमार और युवराज कुमार घायल हो गए। तीनों को पहले सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेजा गया।
इलाज के दौरान रात करीब 10:30 से 11 बजे के बीच राजा कुमार की मौत हो गई। वहीं, घायल लकी कुमार का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जबकि युवराज कुमार मायागंज अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं।
घटना की सूचना मिलते ही 112 नंबर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है
