डेस्क बिहार भागलपुर
16-11-2 026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार
श्राद्ध का भोज खाने गए दो पक्षों में मारपीट, छह लोग घायल
दोनों पक्षों के चार घायलों को मायागंज अस्पताल किया गया रे
भागलपुर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कोला नारायणपुर गांव में श्राद्ध का भोज खाने के दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। इस घटना में दोनों पक्षों के कुल छह लोग घायल हो गए।
घायलों में पहले पक्ष के मुखिया भैरव यादव और इंदर यादव को गंभीर चोटें आने के कारण मायागंज अस्पताल रेफर किया गया, जबकि पवन यादव का इलाज जगदीशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। वहीं, दूसरे पक्ष के विशाल यादव और जज्जन यादव को भी बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर किया गया, जबकि नीतू यादव का इलाज जगदीशपुर स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
इस संबंध में जगदीशपुर थानाध्यक्ष रामचंद्र सिंह ने बताया कि घटना को लेकर अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
