रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।
भागलपुर के इस परिभ्रमण में सर्वप्रथम सुबह के समय स्वयंसेवक सेविकाओं को एकत्रित कराकर ग्रुप फोटोग्राफ कराया गया और फ्लैग होस्टिंग के बाद अलग-अलग पांच बड़े बस में टीम रवाना हुई। सर्वप्रथम विक्रमशिला महाविहार पहुंचकर विक्रमशिला के भग्नावशेष से परिचित हुए वहां इतिहास विद डॉक्टर हिमांशु शेखर ने उन्हें इतिहास से परिचित कराया । तत्पश्चात पूरी टीम एनटीपीसी कहलगांव पहुंची जहां उसने टाउनशिप का भ्रमण किया और वहां के बाद एनटीपीसी कहलगांव के परियोजना प्रमुख एवं अन्य पदाधिकारी ने सभी 15 राज्यों के प्रतिनिधियों का स्वागत किया। उस कार्यक्रम में एनटीपीसी द्वारा देश के निर्माण में किया जा रहे योगदान पर डॉक्यूमेंट्री की प्रस्तुति की गई। इस पूरे एनटीपीसी परिभ्रमण में डॉ विवेक सिंह पादप विज्ञान विभाग एवं डॉ श्वेता पाठक ने सहयोग किया। एनटीपीसी के बाद पूरी टीम मंदार हिल के लिए रवाना हुई जहां उसने मंदार हिल को देखा और वहां मंदार विद्यापीठ में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। अध्यक्ष श्री अरविंद जी ने 15 राज्य के स्वयंसेवक सेविकाओं और दलनायकों का स्वागत किया । सेवक सेविकाओं ने विभिन्न स्थानीय विरासतों को देखकर अपने को गौरवान्वित महसूस किया और कैंप आयोजक श्री विनय कुमार एवं डॉ राहुल कुमार को धन्यवाद दिया । इस पूरे यात्रा को संयोजित करने का काम डा प्रज्ञा ,डॉ श्रद्धा डॉ अजय कुमार तथा ऑर्गेनाइजिंग समिति के स्वयंसेवक अभिज्ञान ,शुभम राजा ,चंदन ,आनंद ,निधि , सत्यम प्रिंस आदि ने किया।
