धर्मांतरण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत सामाजिक न्याय की जीत

धर्मांतरण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत
सामाजिक न्याय की जीत

मस्तुरी – मस्तुरी विधान सभा क्षेत्र से लोकनाथ बंजारे ने सुप्रीम कोर्ट महत्व पूर्ण निर्णय को लेकर स्वागत करते हुए आभार प्रकट करते हुए
माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा धर्मांतरण और अनुसूचित जाति (एससी) दर्जे को लेकर दिए गए महत्वपूर्ण निर्णय का स्वागत करते हुए भारतीय जनता पार्टी के मंडल मल्हार उपाध्यक्ष श्री लोकनाथ बंजारे ने इसे सामाजिक न्याय और संविधान की मूल भावना की जीत बताया है।
श्री बंजारे ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने अपने स्पष्ट और कठोर फैसले में यह सिद्ध कर दिया है कि अनुसूचित जाति का दर्जा किसी भी प्रकार के राजनीतिक या आर्थिक लाभ का माध्यम नहीं है, बल्कि यह सदियों से चले आ रहे सामाजिक अन्याय और भेदभाव की भरपाई के लिए दिया गया संवैधानिक अधिकार है।
उन्होंने कहा कि धर्म परिवर्तन के बाद एससी दर्जे का लाभ लेना संविधान की भावना के विपरीत है और इससे वास्तविक पात्र लोगों के अधिकार प्रभावित होते हैं। वर्षों से इस विषय पर विभिन्न क्षेत्रों से शिकायतें आती रही हैं, जिन पर अब यह निर्णय स्पष्टता प्रदान करता है।
श्री बंजारे ने आगे कहा कि यह फैसला देश में सामाजिक संतुलन को मजबूत करेगा तथा वंचित वर्गों को उनका वास्तविक हक दिलाने में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने माननीय सर्वोच्च न्यायालय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय सामाजिक न्याय की रक्षा और संविधान की मर्यादा बनाए रखने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

रिपोर्टर -महेंद्र सिंह राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!