जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा से भेंट की
जनता दल यूनाइटेड (जदयू), भागलपुर के जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में भागलपुर जिला जदयू के नेताओं, पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा से शिष्टाचार भेंट की तथा भागलपुर की लोक-चित्रकला मंजूषा पेंटिंग भी भेंट की।
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार।
बिहार राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष प्रहलाद सरकार ने कहा कि जदयू एक मजबूत और अनुशासित संगठन है ,जो हमेशा विकास, सामाजिक न्याय और जनकल्याण के मुद्दों को प्राथमिकता देता रहा है।
जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा जी से भागलपुर जिला संगठन पर चर्चा हुई तथा जल्द ही नये जिला कमेटी का गठन कर लिया जाएगा।
बिहार राज्य खाद्य आयोग के सदस्य महादेव मंडल, जिला कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के सदस्य हीरा पांडे, प्रदेश प्रवक्ता शिक्षा प्रकोष्ठ प्रो डॉ आनंद यादव , पूर्व विधानसभा प्रभारी कुणाल रत्नप्रिय भी मौजूद थे।
