भारतीय जनता पार्टी मल्हार मंडल द्वारा ग्राम जूनवानी में “टिफिन पर चर्चा” कार्यक्रम आयोजित
मल्हार – भारतीय जनता पार्टी मल्हार मंडल के तत्वावधान में ग्राम जूनवानी में “टिफिन पर चर्चा” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं ग्रामीणजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। सभी ने एक साथ बैठकर आत्मीय वातावरण में टिफिन के माध्यम से संगठन की मजबूती, सामाजिक समरसता एवं क्षेत्र के विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मंडल उपाध्यक्ष लोकनाथ बंजारे रहे। उन्होंने संगठन की रीति-नीति एवं कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से अपने विचार रखे। कार्यक्रम में मंडल कोषाध्यक्ष दिलीप पांडे, जिला युवा मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य पूरन सिंह ठाकुर, युवा मोर्चा महामंत्री राजेश यादव, बूथ अध्यक्ष विधि रजक, बूथ अध्यक्ष सत्रोहन यादव एवं सरपंच संजय रजक विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्य जोहित पटेल, राजेन रजक, रामलाल रजक, नरेश यादव, धरम रजक, धनीराम पटेल, चमरू यादव सहित अनेक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन आपसी संवाद को मजबूत करते हैं तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होते हैं। चर्चा में गांव के विकास, शिक्षा, युवाओं की भागीदारी, स्वच्छता एवं सामाजिक सहयोग जैसे विषयों पर भी विचार साझा किए गए।
कार्यक्रम का वातावरण सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण रहा। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने एवं समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
अंत में उपस्थित सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणजनों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
संवाददाता -महेंद्र सिंह राय
