मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बेलारी आगमन पर जदयू नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिर्पोट/अमित कुमार
9798944840

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बेलारी आगमन पर जदयू नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

बेलारी सुलतानगंज, 10 सितंबर 2026।
आज दिनांक 10 सितंबर 2026 को बेलारी स्थित के. एम. कॉलेज मैदान के हेलीपैड पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन पर विधायक प्रो ललित नारायण मंडल की उपस्थिति में तथा जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में जदयू नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया।

विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है।

वरिष्ठ नेता सुड्डू साईं ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान तक पहुंच रहा है।

प्रदेश सचिव संजीव चन्द्रवंशी ने कहा कि मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पूर्व सदस्य , महादलित आयोग संजय राम ने कहा कि मुख्यमंत्री का आगमन क्षेत्र के लिए उत्साह का विषय है।

जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में विकास, सुशासन और जनसेवा को प्राथमिकता दी जा रही है।

इस अवसर पर अनिल सिंह,मनीष कुमार , विजय मंडल, विनय कुमार, सदानंद कुमार, गोलू मंडल, एहसान उल राजा के साथ साथ जदयू के बड़ी संख्या में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!