डॉ कृष्णमूर्ति बांधी के द्वारा ग्राम पंचायत सुकुलकारी में नवीन धान सेवा सहकारी समिति का उद्घाटन किया गया
मस्तूरी/बिलासपुर: क्षेत्र के किसानों की सुविधा के लिए ग्राम सुकुलकारी में नवीन धान उपार्जन केंद्र का भव्य शुभारंभ किया गया। इस केंद्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व कैबिनेट मंत्री और क्षेत्रीय नेता कृष्णमूर्ति बांधी के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। उपस्थित बीपी सिंह प्रदेश प्रवक्ता मंडल अध्यक्ष चरणजीत सिंह ठाकुर रोहित कश्यप सेवा सहकारी समिति ध्रुवकारी राजकुमार साहू जिला मंत्री विनोद कुमार शुक्ला जिला कार्य समिति रामनारायण भारद्वाज प्रदेश कार्य समिति देवेंद्रजायसवाल अध्यक्ष पिछला वर्ग हेमंत नंगी अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा देवनारायण यादव मंडल मंत्री नागेंद्र शर्मा , सुखराम खूंटे अनुसूचित जनजाति मोर्चा संतराम यादव , सुरेंद्र साहू सरपंच कविता व्यास नारायण उप सरपंच रामेश्वर लहरे संतोष यादव समिति प्रबंधक धनीराम साहू ,जिला सीईओ गोधूलि वर्मा
कार्यक्रम की मुख्य बातें:
किसानों को सौगात: इस नए केंद्र के खुलने से सुकुलकारी और आसपास के ग्रामीणों को अब धान बेचने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।
कृष्णमूर्ति बांधी का संबोधन: उद्घाटन के दौरान बांधी जी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार और प्रशासन किसानों के हित के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस समिति के माध्यम से धान खरीदी की प्रक्रिया पारदर्शी और सुगम होगी।
स्थानीय हर्ष: केंद्र के शुरू होने पर स्थानीय किसानों और ग्रामीणों ने उत्साह व्यक्त किया। कार्यक्रम में भारी संख्या में ग्रामीण, पंचायत प्रतिनिधि और समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
नोट: इस केंद्र के शुरू होने से बिचौलियों पर लगाम लगेगी और किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य सीधे उनके खातों में प्राप्त हो सकेगा।
संवाददाता – महेंद्र सिंह राय
