हर शनिवार योग व रचनात्मक गतिविधियों से निखर रही बच्चों की प्रतिभा
मस्तुरी – सेंट पॉल कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, बकरकुदा की अनूठी पहल
बकरकुदा। सेंट पॉल कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, बकरकुदा में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से प्रत्येक शनिवार योग एवं विविध रचनात्मक गतिविधियों का नियमित आयोजन किया जाता है। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, रचनात्मक सोच तथा नैतिक मूल्यों का विकास किया जा रहा है।
शनिवार को आयोजित कार्यक्रमों में योगाभ्यास, भाषण, वाद-विवाद, सामान्य ज्ञान, विज्ञान गतिविधियां, चित्रकला, हस्तलेखन, कविता पाठ, अंग्रेजी संवाद, खेलकूद, संगीत, नृत्य, क्विज एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शामिल रहती हैं। विद्यार्थी पूरे उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं।
विद्यालय के संचालक दिलीप भार्गव एवं प्राचार्य रामगुलाब राय के मार्गदर्शन में कार्यक्रमों का सफल संचालन किया जाता है। योग एवं विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के संचालन में अर्चना मैडम, संजीव भारती, धर्मेंद्र जांगड़े एवं कल्याणी थवाईत की विशेष एवं सक्रिय भूमिका रहती है।
वहीं कार्यक्रमों को सफल बनाने में PRO ज्वाला बंजारे, नम्रता चंदेल, मेघा उपाध्याय, वर्षा, लखनी, संदीप शुक्ला, निखिल रात्रे तथा अरविंद भारती सहित समस्त शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है।
विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि योग, संस्कार और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास ही वास्तविक शिक्षा है। इसी उद्देश्य के साथ प्रत्येक शनिवार विद्यालय में नवाचार आधारित गतिविधियों का आयोजन कर बच्चों को सीखने, नेतृत्व करने और अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान किया जाता है।
संवाददाता -महेंद्र सिंह राय
