जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने देर रात्रि किशनगंज शहरी क्षेत्र के प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

 

किशनगंज। को देर रात्रि श्री नवीन कुमार, जिला पदाधिकारी, किशनगंज एवं श्री संतोष कुमार, पुलिस अधीक्षक, किशनगंज द्वारा संयुक्त रूप से भ्रमण कार्यक्रम के दौरान दशहरा पर्व एवं दुर्गा पूजा के अवसर पर जिले में विधि-व्यवस्था, शांति व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से किशनगंज शहरी क्षेत्र के प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा डी मार्केट, गांधी चौक, मनोरंजन क्लब एवं कलटैक्स सहित विभिन्न प्रमुख पूजा पंडालों का जायजा लिया गया। इस दौरान पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़, सुरक्षा व्यवस्था तथा पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन को लेकर संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया।

जिला पदाधिकारी महोदय ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता एवं तत्परता के साथ कार्य करें। सभी संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थलों पर आवश्यक निगरानी रखी जाए तथा आम नागरिकों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा किसी भी संभावित समस्या पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को सतर्क रहने, प्रमुख चौक-चौराहों एवं पूजा पंडालों के आसपास आवश्यक पुलिस निगरानी बनाए रखने तथा भीड़ प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए पुलिस बल को पूरी मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने पर बल दिया।

प्रशासन द्वारा पर्व के दौरान आम नागरिकों की सुविधा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने को प्राथमिकता दी जा रही है। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन आपसी समन्वय के साथ पर्व की गतिविधियों पर सतत निगरानी रख रहे हैं, ताकि दुर्गा पूजा एवं दशहरा का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों से अपील की कि वे दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव एवं हर्षोल्लास के साथ मनाएं। सभी नागरिक प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा पर्व के दौरान शांति एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करें।
उन्होंने श्रद्धालुओं से भी अपील की कि पूजा पंडालों में अनुशासन बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा समस्या की सूचना तत्काल प्रशासन या पुलिस को दें।

जिला प्रशासन, किशनगंज ने सभी जिलेवासियों से अपील की है कि वे आपसी सहयोग एवं सौहार्द की भावना के साथ दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी गण आदि उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!