स्वतंत्रता दिवस पर जिला प्रशासन एकादश ने नागरिक एकादश को 8 विकेट से हराया

स्वतंत्रता दिवस पर जिला प्रशासन एकादश ने नागरिक एकादश को 8 विकेट से हराया

किशनगंज, 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीद अशफाक उल्लाह खां स्टेडियम, खगड़ा, किशनगंज में जिला प्रशासन एकादश और नागरिक एकादश के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मुकाबले का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में आयोजित इस मुकाबले में जिला प्रशासन एकादश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नागरिक एकादश को 8 विकेट से पराजित किया।

जिला प्रशासन एकादश की कप्तानी जिला खेल पदाधिकारी श्री आदित्य कुमार सिंह ने की, जबकि नागरिक एकादश का नेतृत्व रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य श्री मिकी साहत ने किया। मुकाबले के दौरान उप विकास आयुक्त, किशनगंज श्री प्रदीप कुमार झा की गरिमामयी उपस्थिति ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और आयोजन की शोभा में वृद्धि की।

दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और आपसी सौहार्द का उत्कृष्ट परिचय दिया। मैच शुरू से ही रोमांचक रहा और उपस्थित दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

मुकाबले का सबसे यादगार क्षण उस समय आया, जब डीसीएलआर श्री शिव शंकर ने विजयी रन बनाकर जिला प्रशासन एकादश को जीत दिलाई। निर्णायक क्षण पर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित यह मैत्रीपूर्ण मुकाबला प्रशासन एवं नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय और आपसी संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ खेल भावना एवं स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।

परिणाम:

– विजेता: जिला प्रशासन एकादश
– उपविजेता: नागरिक एकादश
– जीत का अंतर: 8 विकेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!