मस्तूरी विधानसभा देवरीखुर्द मंडल के अंतर्गत बूथ क्रमांक-135, ग्राम पंचायत लिमतरा में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के लोकप्रिय मासिक कार्यक्रम “मन की बात” के 135वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया गया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने प्रधानमंत्री के विचारों को गंभीरता से सुना और सराहा।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्र निर्माण, विकसित भारत, आत्मनिर्भरता, जनभागीदारी, नवाचार और सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों पर दिए गए प्रेरक संदेशों ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया। वक्ताओं ने कहा कि “मन की बात” केवल एक संवाद नहीं, बल्कि देशवासियों को जोड़ने और सकारात्मक बदलाव की प्रेरणा देने का सशक्त माध्यम बन चुका है।
इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री श्री चंद्रप्रकाश सूर्या, मंडल अध्यक्ष रवि बरगाह जी झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के संभाग प्रभारी श्री पल्लव धर, जिला सहसंयोजक श्री ईश्वर यादव एवं श्री विवेक पांडे, प्रकाश अवस्थी, पवन श्रीवास जी, सुबोध लहरें, मंडल युवा मोर्चा महामंत्री श्री रवि सिंह, शक्ति केंद्र प्रभारी श्री पवन चंद्राकर तथा ग्राम पंचायत लिमतरा के सरपंच श्री दीपचंद वस्त्रकार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित में कार्य करने और प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
संवाददाता -महेंद्र सिंह राय
