भवानीपुर देसरी पंचायत में मनाया गया पंचायत विकास दिवस, ग्रामीणों ने उठाईं सड़क और पेयजल की समस्याएं

भवानीपुर देसरी पंचायत में मनाया गया पंचायत विकास दिवस, ग्रामीणों ने उठाईं सड़क और पेयजल की समस्याएं

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

जगदीशपुर: प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर देसरी पंचायत में रविवार को पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायती राज पदाधिकारी विकास कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने रिमोट के माध्यम से पंचायत की लाइब्रेरी सहित विभिन्न विकास योजनाओं का भी शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी डॉ. प्रियांशु राज, अंचल अधिकारी सतीश कुमार, प्रखंड प्रमुख गुड़िया देवी, विश्वस्तरीय समिति के अध्यक्ष गुरुदेव मंडल, उपाध्यक्ष बैजनाथ मंडल, सरपंच बिहारी यादव सहित पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा। नीरज कुमार पासवान ने बताया कि बड़े हसनपुर में सड़क और नाला नहीं होने से लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। प्रदीप यादव ने क्षेत्र में पेयजल संकट की समस्या उठाई।
वहीं श्रीलाल ने किसानों के लिए सिंचाई के पानी की कमी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि समय पर पानी उपलब्ध नहीं होने से खेती प्रभावित हो रही है। कन्हैया लाल मंडल ने बताया कि वार्ड संख्या-8, बड़े हसनपुर में पाइपलाइन बिछाने का कार्य चार महीने पहले हुआ, लेकिन अब तक जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। ग्रामीण कारू सिंह ने बताया कि नूरुद्दीनपुर के वार्ड संख्या-7 में सड़क और नाला नहीं बनने के कारण लोगों को जलजमाव के बीच होकर आवागमन करना पड़ता है।
ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद अधिकारियों ने संबंधित मामलों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। पंचायत विकास दिवस के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई तथा पंचायत स्तर पर विकास कार्यों की समीक्षा की गई। वही एचडी जई ने फिरदौस आलम ने बताया कि काम हो जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!