ग्राम पचपेड़ी में सुना गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 136वां एपिसोड
पचपेड़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 136वां एपिसोड जिला मन की बात प्रभारी सुरेश खटकर के नेतृत्व में ग्राम पचपेड़ी के बूथ क्रमांक __305 में सामूहिक रूप से सुना गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री ने कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए की। उन्होंने देशवासियों से पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, स्वच्छता एवं राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में हर्बल चाय के उपयोग को बढ़ावा देने, कोरबा में जल रिचार्ज (वॉटर रिचार्ज) की प्रेरणादायक पहल, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, तथा अहमदाबाद में एक लाख से अधिक पौधे लगाए जाने जैसे जनभागीदारी आधारित अभियानों का उल्लेख किया। उन्होंने कचरे की रीसाइक्लिंग, मिट्टी से बनी पर्यावरण अनुकूल भगवान गणेश की प्रतिमा के उपयोग तथा प्रकृति संरक्षण के संदेश पर भी विशेष बल दिया।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने लॉर्ड्स महिला टेस्ट मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के प्रदर्शन की सराहना की तथा ओलंपिक खेलों में भारत के प्रदर्शन और खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन का उल्लेख करते हुए देशवासियों से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने का आग्रह किया।
कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित कार्यकर्ताओं ने गुरु पूर्णिमा, 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को भव्य रूप से मनाने तथा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मल्हार मंडल के उपाध्यक्ष लोकनाथ बंजारे, युवा मोर्चा जिला कार्य समिति सदस्य पूरन सिंह ठाकुर, युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष रंजीत सोनवानी, अनुसूचित जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष रमेश सूर्यकांत सहित ग्राम पचपेड़ी के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संवाददाता -महेंद्र सिंह राय
