जुआ खेलने एवं आयोजन करने वाले 19 व्यक्तियों को 5,10,000 (पाँच लाख दस हजार रूपया) नगद के साथ गिरफ्तार

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्टर/अमित कुमार
9698944840

जुआ खेलने एवं आयोजन करने वाले 19 व्यक्तियों को 5,10,000 (पाँच लाख दस हजार रूपया) नगद के साथ गिरफ्तार

मधुसूदनपुर थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि मधुसूदनपुर थानान्तर्गत सुनील यादव के द्वारा अपने घर पर बहुत से लोगों को इक्ट्ठा कर अवैध तरीके से जुआ खेल रहे है एवं इसका आयोजन भी करवा रहें है।सुचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर, भागलपुर के निगरानी में तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नगर-02, भागलपुर एवं मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। उक्त गठित टीम के द्वारा प्राप्त सुचना के आधार पर छापामारी की गई जहाँ उक्त स्थल से अवैध रूप से जुआ खेल रहे एवं इसका आयोजन करवा रहे 19 व्यक्तियों को विधिवत् गिरफ्तार किया गया साथ ही उक्त स्थल से 5,10,000 (पाँच लाख दस हजार रूपया) नगद, 13 गड्डी ताश (52 पत्ती), एटीएम कार्ड 05, एवं 18 मोबाइल फोन के साथ के साथ विधिवत् गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तार अपराधकर्मियों के विरूद्ध इस संबंध में मधुसूदनपुर थाना सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

बाइट – अतुलेश झा
सिटी एस पी भागलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!