भागलपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.120 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

 

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/ बिहार

भागलपुर के औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से कुल 6.120 किलोग्राम गांजा बरामद किया है वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब, आर्म्स और मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत मंसरपुर स्थित एक घर में छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान पुलिस टीम को देखकर दो संदिग्ध भागने लगे जिन्हें सशस्त्र बल के सहयोग से खदेड़कर पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कंचन कुमारी और अमन राज के रूप में हुई है।
पुलिस ने इनके पास से 6.120 किलो गांजा, एक मोबाइल फोन और 300 रुपये नकद बरामद किए हैं। इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है इस पूरी कार्रवाई की जानकारी एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने प्रेस वार्ता कर दिया

बाइट — प्रमोद कुमार यादव सीनियर एसपी भागलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!